वन विभाग ने बारा पत्थर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया

नैनीताल। वन भूमि में अतिक्रमण को लेकर वन विभाग हरकत में नजर आ रहा है। नैनीताल के आयार पाटा क्षेत्र में मजार के बाद अब वन विभाग ने 12 पत्थर क्षेत्र में घोड़ा चालकों द्वारा वन भूमि में किए अतिक्रमण को भी तोड़ दिया है।
शनिवार को जिला प्रशासन, पुलिस व पालिका की टीम के साथ वन विभाग की टीम ने बारा पत्थर क्षेत्र पहुंच गई। टीम को देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में पहुंचकर वन विभाग की टीम ने घोड़ा स्टैंड में बने अस्तबलों की नाप की। नाप के दौरान वन भूमि में अतिक्रमण पाया गया। जिसके बाद एसडीएम राहुल साह के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने अतिक्रमण तोड़ दिया। इधर वन विभाग के उप प्रभागीय वन अधिकारी राजकुमार ने बताया कि वन भूमि में किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। वन भूमि में अतिक्रमण मिलने पर विभाग तुरंत अतिक्रमण हटा देगा। बताया कि बारा पत्थर क्षेत्र में भी घोड़ा चालकों को पूर्व में नोटिस जारी कर वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। घोड़ा चालकों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। इस दौरान तहसीलदार नवाजिश खलीक, वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी, मुकुल शर्मा, कोतवाल धर्मवीर सोलंकी व टीम मौजू थी।