निगम के इतिहास में पहली बार कुमाऊं मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक मंडल की एक साथ देहरादून में बैठक होगी

Advertisement

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि निगम के इतिहास में पहली बार कुमाऊं मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक मंडल की एक साथ बैठक देहरादून में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे लेंगे। गुरु रानी ने कहा पहले भी निदेशक मंडल की बैठक होती थी लेकिन कुमाऊँ मंडल की कुमाऊं में और गढ़वाल मंडल की गढ़वाल में होती थी। गुरु रानी ने कहा कि देहरादून में होने वाली निदेशक मंडल की बैठक में दोनों निगम के प्रबंध निदेशक उपस्थित रहेंगे। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण प्रकरण दोनों निगमो में लंबे समय से कार्यरत दैनिक संविदा कर्मचारियों का समान कार्य का समान वेतनहै जिसमें कई बार सहमति भी बनी है। साथ ही लिखित समझौता भी हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त 9 मांगों में प्रमुख सचिव पर्यटन से पूर्व में हुई वार्ता में सहमति बनी है। गुरुरानी ने कहा कि कल की बैठक के बाद अग्रिम रणनीति के तहत महासंघ रणनीति बनाएगा। गुरुरानी ने आशा प्रकट की कि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समाधान होगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement