भीमताल मंडल में प्रथम बार जिला मंत्री भाजयुमो एवं मंडल प्रभारी भीमताल आयुष भंडारी एवं अक्षय बोरा (सह प्रभारी) का आगमन हुआ

नैनीताल । भीमताल मंडल में प्रथम बार जिला मंत्री भाजयुमो एवं मंडल प्रभारी भीमताल आयुष भंडारी एवं अक्षय बोरा (सह प्रभारी) का आगमन हुआ। उनके मार्गदर्शन एवं संचालन में संगठनात्मक बैठक का सफल आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा, मण्डल भीमताल के नवनियुक्त शक्ति केन्द्र प्रभारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही “वन बूथ – 20 यूथ” अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने हेतु आगामी कार्ययोजना एवं कार्यशैली पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गौतम मतीयली , जिला कार्यकारिणी सदस्य धन सिंह राणा , मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो पारस चंद्र , महामंत्री हर्षल कनोजिया, महामंत्री प्रिंस खनायत, उपाध्यक्ष आरती आर्य, मंत्री नितांत पंत, सोशल मीडिया संयोजक ललिता बिष्ट, कार्यकारिणी सदस्य वैभव नायल, नीरज एवं मुस्कान दानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।