देवभूमि विश्वविद्यालय के फाईन आर्ट विभाग ने वाल पेंटिंग सिखाई

नैनीताल l कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, डोभालवाला, देहरादून में देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के फाईन आर्ट के असिस्टेंट प्रोफेसर- कुणाल सदोत्रा के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वॉलपेंटिंग का प्रशिक्षण दिया गया,
जिसमें देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय फाईन आर्ट के छात्र-छात्राओं मैं आकांक्षा डिमरी, शुभम वर्मा, दिव्यांशु फरस्वान, प्रिया रावत, प्रशांत कुमार, आकांक्षा पालीवाल, अंशिका राणा, अस्मत नकवी ने प्रतिभाग किया,
इस अवसर पर एक दीवार पर बहुत सुंदर चित्र को उकेरा, स्कूली छात्र-छात्राओं ने बहुत आनंदपूर्ण भाव से सहभागिता निभाई, इस कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोभालवाला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चुक्खूवाला-1, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चुक्खूवाला-2, के साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी चित्रकार छात्र-छात्राओं को धन्यवाद प्रेषित किया तथा भविष्य में भी सहयोग की कामना की, इस अवसर पर अजीमजी प्रेमजी फाउंडेशन के अनूप बडोला एवं अशोक कुमार मिश्रा, शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (1986) के संस्थापक अध्यक्ष- स्वामी एस. चंद्रा तथा विद्यालय के अध्यापकगण उपस्थित होकर सहयोग किया,
असिस्टेंट प्रोफेसर कुणाल सदोत्रा ने कहा देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ओर से भविष्य में भी सहयोग किया जाएगा, स्वामी चंद्रा ने कुणाल सदोत्रा एवं उनके साथ आए चित्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया.












