जन संवाद के दौरान ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने क्षेत्रवासियों की समस्याओ को सुना

नैनीताल l जन संवाद के दौरान ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने क्षेत्रवासियों की समस्याओ को सुना प्रमुख रुप से मनरेगा,खाद्य विभाग एवं कृषि के मुद्दे छाए रहे अधिकारीयों से त्वरित गति से धरातल में कार्य सुनिश्चित करने को कहा मनरेगा में नए कार्य करने के साथ ही पुराने कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देशित किया साथ ही मेरा गांव मेरी सड़क में तेजी लाने के साथ ही जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए खाद्य पूर्ति विभाग से राशन कार्ड सम्बन्धित समस्याओं के प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा आम जनमानस को राशन सम्बन्धित समस्या न हो। साथ ही प्रधानमंत्री आवासों का लक्ष्य तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए सलडी के स्थानीय लोगो ने जल जीवन मिशन के प्रति कुछ लोगो को वंचित रखने पानी की लाइन न बिछाने व पानी ना देने की बात कही जल जीवन मिशन के प्रति नाराजगी व्यक्त की
इधर समाचार प्राप्त होते ही प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के दुखद समाचार पर शोक व्यक्त कर जनसंवाद को स्थगित करते हुए अपना कार्यालय बंद करवाया इस दौरान के ० एन ० शर्मा , महेश्वर सिंह अधिकारी, अनीता आर्य ,ग्राम प्रधान लता पलड़िया, जया बोहरा , प्रेम मेहरा, विपिन जंतवाल, हंसी ब्रजवासी( पूर्व सूचना अधिकारी ) लक्ष्मी दत्त, चन्द्र प्रकाश शर्मा, भुवन चन्द्र पलड़िया, संजय कुमार, हरीश पलड़िया, नवींन पलड़िया, नवीन क्वीरा, मुकेश पलड़िया, एल डी आर्य, उत्तम नाथ गोस्वामी,खाद्य पूर्ति विभाग से दर्शन लाल आर्य दुर्गा दत्त पलड़िया इत्यादि उपस्थित रहे