डीएसबी परिसर में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई गई

डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए ।जी 20 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में गुरुदेव के कार्यों पर चर्चा हुई । 7 मई 1861को पैदा हुए ,1913में नोबेल पुरुस्कार मिला ।भारतीय संस्कृति को पश्चिमी दुनिया में परिचित कराने का महान कार्य गुरुदेव ने किया । भारत के 20शताब्दी के सर्वाधिक प्रभावी व्यक्ति के रूप में कवि , लेखक ,गीतकार ,निबंध कार , उपन्यासकार चित्रकार रहे वो ।गीतांजलि ,सोनार तारी ,चित्रांगदा उनकी प्रमुख कृति है ।शांतिनिकेतन जिससे भगवान का घर भी कहते है उन्ही का दिया है ।वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । जन्मोत्सव के कार्य क्रम में विभागाध्यक्ष प्रो सुरेंद्र सिंह बरगली , निदेशक शोध प्रो ललित तिवारी ,डॉक्टर हेम जोशी ,डॉक्टर हर्ष चौहान ,डॉक्टर नवीन पांडे ,डॉक्टर प्रभा पंत ,डॉक्टर हिमानी कार्की सहित मोहित खाती, वर्तिका अक्षिता ,गौरव , सहित एम एससी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी उपस्थित रहे।