डीएसबी परिसर हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ शशि पांडे को सावित्रीबाई फुले प्रशंसा अवार्ड से सम्मानित किया गया

नैनीताल। डीएसबी परिसर नैनीताल में हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. शशि पांडे को सावित्रीबाई फुले प्रशंसा अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। डॉ.शशि पांडे डीएसबी परिसर हिंदी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में 15 सालों से अपनी सेवाएं दे रही हैं। जिनको मंगलवार को मल्टीडिससिप्लिनरी इंटरनेशनल सेमिनार एएन कॉलेज दुम्का झारखंड की ओर से सवित्रीबाई फुले प्रशंसा अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर डीएसबी परिसर के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष निर्देशक एलएम जोशी समेत कॉलेज के सभी प्राध्यापको ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।