सात विकेट से मैच जीतकर दून ब्लॉसम्स स्कूल की टीम ने हासिल किए पूरे अंक


देहरादून। 14वें रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर-स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के अंतर्गत खेले गये मैच में दून ब्लॉसम्स स्कूल की टीम ने एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से मैच जीतकर पूरे अंक हासिल किए।
यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के मैदान में खेली जा रही 14वें रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर-स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के अंतर्गत सेंट जूड्स स्कूल और न्यू दून ब्लॉसम्स स्कूल के बीच मैच खेला गया। सेंट जूड्स स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
मैच की पहली पारी में सेंट जूड्स स्कूल की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 24 रन और न्यू दून ब्लॉसम्स स्कूल ने तीन विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए। मैच की दूसरी पारी में, सेंट जूड्स स्कूल की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 28 रन बनाए। न्यू दून ब्लॉसम्स स्कूल ने एक विकेट के नुकसान पर 24 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर कर मैच को सात विकेट से जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी, सारिका जैन सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं, खेल प्रेमी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad