जिला व नगर पालिका प्रशासन ने नैनी झील का निरीक्षण किया

नैनीताल l जिला व नगर पालिका प्रशासन की टीम ने रविवार को नैनी झील का निरीक्षण किया इस दौरान उन्हें नैनी झील में कहीं भी कूड़ा नहीं मिला l पिछले दिनों बरसात के दौरान भारी मात्रा में कूड़ा नालो द्वारा बहकर झील में जा रहा था l जिसके बाद हाईकोर्ट ने सत्ता संज्ञान लेकर सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे रविवार को पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी एसडीएम राहुल शाह पालिका के ईओ आलोक उनियाल हाईकोर्ट के अधिवक्ता कमलेश तिवारी सहित पालिका कर्मचारियों ने नैनी झील का निरीक्षण किया l इस दौरान टीम द्वारा नाव चालकों को रोजाना नाउ स्टैंड पर सफाई करने के भी निर्देश दिए गए l वहीं दूसरी ओर पंत पार्क मैं फड़ कारोबारियों ने भी सफाई अभियान चलाया इस दौरान जगह जगह पर जमा कूड़े को एकत्र कर कूड़ेदान में डाला गया सफाई अभियान में जमीर अहमद विजय कुमार रीना बबली समेत अनेक लोग शामिल थे l