यातायात बाधित करने व गंदगी फैलाने पर 10 – 10 हजार के चालान
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में झील किनारे सड़क पर भुट्टे की दुकान लगाकर यातायात बाधित करने व गंदगी फैलाने पर पुलिस ने दो के खिलाफ 10- 10 हजार की कार्रवाई की। पुलिस ने सड़क किनारे दोबारा दुकान नहीं लगाने की भी हिदायत दी है।
पुलिस के अनुसार बुधवार देर शाम एक महिला व एक युवक ने तल्लीताल बोट स्टैंड के समीप सड़क के किनारे भुट्टे की दुकान लगा दी। यातायात बाधित होने पर चीता कांस्टेबल अमित गहलोत ने दोनों से दुकान सड़क से हटाने को कहा। लेकिन महिला ने दुकान हटाने के बजाय पुलिस से अभद्रता कर दी। जिसके चलते वहां भीड़ लग गई और यातायात बाधित होने लगा। जिसके बाद अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और दोनों की दुकान सड़क किनारे से हटा दी। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि यातायात बाधित करने, गंदगी फैलाने व पुलिस के काम में हस्तक्षेप करने पर तल्लीताल निवासी शशि देवी व
राकेश कुमार के खिलाफ 10 – 10 हजार के कोर्ट चालान किये गए हैं।












