कुमाऊं विश्वविधालय के कुलपति प्रॉफ सतपाल सिंह बिष्ट से आज बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी प्रॉफ हृदेश मिश्रा ने मुलाकात की

नैनीता । कुमाऊं विश्वविधालय के कुलपति प्रॉफ सतपाल सिंह बिष्ट से आज बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी प्रॉफ हृदेश मिश्रा ने मुलाकात की तथा डॉ मिश्रा ने कुलपति को पुष्प गुच्छ भेट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी । डॉ ह्रदेश मिश्रा कुमाऊं विश्वविद्यालय के एलुमनी है तथा भौतिकी विभाग से पी एच डी की है । कुलपति प्रॉफ सतपाल बिष्ट ने कहा कि कुमाऊं विश्वविधालय तथा बी एच यू का पुराना रिश्ता रहा है तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय के कई एलुमनी वहां कार्य रत है दोनों विश्वविधालय में शोध हेतु सहयोग समय की जरूरत है ।डॉ मिश्रा ने कुलपति से आपसी सहयोग पर बात चीत की तथा कहा कि वो शोध के लिए कैसे सहयोग कर सकते है ।इस दौरान कुल सचिव प्रॉफ रितेश साह , निदेशक डी एस बी परिसर प्रॉफ संजय पंत ,डीन एजुकेशन तथा एलुमनी सेल के महासचिव प्रॉफ ललित तिवारी उपस्थित रहे ।
Advertisement
ADVERTISEMENTS











