स्वाती जोशी को यंग साइंटिस्ट अवार्ड मिला

नैनीताल । कुमाऊं विवि के डी.एस.बी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के जन्तु विज्ञान विभाग की शोध छात्र स्वाती जोशी को सोसाइटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड बायोलॉजिकल साइंस रिसर्च (एसएबीएसआर), नई दिल्ली और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून (आई.सी.ए.आर. से मान्यता प्राप्त), वीसीएसजी यूयूएचएफ, भरसर और आईसीएआर-आईआईएसडब्ल्यूसी, देहरादून और राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, आरआरएस, हिमाचल प्रदेश (गोलाबामा) कृषि विज्ञान विद्यालय, एसजीआरआरयू, देहरादून द्वारा आयोजित
15वां अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “कृषि, बागवानी और वानिकी: जलवायु-प्रतिरोधी फसल प्रणालियों के लिए नवाचार (ICAHCFS-2026) में यंग साइंटिस्ट अवार्ड मिला।
बता दें कि स्वाती जोशी हल्द्वानी निवासी जीवन चंद्र जोशी व बीना जोशी की पुत्री हैं। वर्तमान में. स्वाती डीएसबी परिसर में जंतु विभाग की शोध छात्रा हैं वह अपना शोध कार्य प्रो. हरीश चंद्र सिंह बिष्ट और प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में कर रही है। स्वाती ने अपनी प्रेजेंटेशन फ्रेश वाटर के जलाशय में बीमार मछलियाँ में पाए जाने वाले बैकटीरिया की पहचान और पृथक्करण पर शोध प्रस्तुति की। उनकी इस अहम कामयाबी पर कुविवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट , प्रोफेसर हरीश चंद्र सिंह बिष्ट, कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दीवान सिंह रावत, कुलसचिव डॉ. रितेश शाह, डीन शिक्षा प्रो. ललित तिवारी, परिसर निदेशक प्रो. संजय पंत डीएसडबलू. प्रो. चंद्रकला रावत, विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान विभाग मनोज कुमार आर्य, प्रो. दीपिका गोस्वामी, डॉ. महेंद्र सिंह राणा, डॉ. विजय कुमार, डॉ. हिमांशु लोहानी, डॉ दीपक मेलकानी, डॉ. उज्मा सिद्दीकी, डॉ. हेम चंद्र जोशी, विवेक तथा सरिता ने हर्ष व्यक्त किया।











