पहाड़पानी में स्कूली बच्चों की कॅरियर काउंसिलिंग

नैनीताल। खीमराम आर्य राजकीय इंटर कॉलेज पहाड़पानी में शुक्रवार को कॅरियर काउंसिलिंग की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को कॅरियर गाइडेंस के अंतर्गत रोजगार संबंधी जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एलोपैथिक चिकित्सालय पहाड़पानी के डॉ. प्रशांत खरे ने बच्चों का चिकित्सा के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप इंटरमीडिएट तक छात्रों को सबसे अधिक मेहनत करने की आवश्यक्ता है। नींव मजबूत होगी तो सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्रम में मौजूद नीतू महतोलिया ने शिक्षण, इंजीनियरिंग, कला, कार्यालयी सेवाओं के साथ ही अन्य विंदुओं पर जानकारी दी। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र मेलकानी ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मेनका धर्मशत्तू, सुरेश सिंह पोखरियाल, नागेश, पवन सिंह बिष्ट, सुमित कफल्टिया आदि रहे।