जरूरतमंदों के लिए बी डी पांडे अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर

नैनीताल। नैनीताल में जरूरतमंदों की मदद को लेकर एक कदम अच्छाई की ओर और एचडीएफसी बैंक के तत्वधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ बीडी पांडे अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एम एस रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सेंट जॉन्स स्कूल की शिक्षिकाओं समेत बैंक प्रबंधन व स्थानीय लोगों ने रक्तदान किया। जानकारी देते हुए रक्त कोष प्रभारी डॉ प्रियांशु श्रीवास्तव ने बताया कि समय – समय पर उनके द्वारा नैनीताल के बैंकों, होटल एसोसिएशन, स्कूल समेत अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर जरूरतमंदों की मदद को लेकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस बार बैंक और एक कदम अच्छाई की ओर संस्था के द्वारा शिविर का आयोजन किया है जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान डॉ एम एस दुग्ताल, अतुल पांडे, अरुण कुमार,कैलाश टम्टा, सुमित कुमार, सतीश कुमार,संजय कुमार, डॉक्टर सरस्वती खेतवाल,अभिषेक मुल्तानिया, विक्रम रावत, रवि कुमार,संजय, आकाश, रितेश, प्रशांत,कमल बिष्ट, मनोज कुमार,मो0 मजीद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव में आयोजित महा भडारे मैं हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad