भाजपा ने मंडल सोशल मीडिया संयोजकों की घोषणा की, डिजिटल संगठन को मिलेगी नई मजबूती

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन की डिजिटल शक्ति को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में जिला नैनीताल के विभिन्न मंडलों के लिए सोशल मीडिया संयोजकों की घोषणा कर दी है। भाजपा जिला सोशल मीडिया संयोजक
रत्नेश साह द्वारा यह घोषणा माननीय जिला अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट की सहमति, जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी एवं जिला सह-प्रभारी श्रीपाल राणा की संस्तुति के उपरांत की गई।
इस अवसर पर नैनीताल लोकसभा के लोकप्रिय सांसद अजय भट्ट , नैनीताल विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सरिता आर्या, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, विधानसभा सोशल मीडिया सह-संयोजक नीरज रावत, जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, नैनीताल नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त मंडल सोशल मीडिया संयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
नैनीताल विधानसभा (58) के अंतर्गत नियुक्त मंडल सोशल मीडिया संयोजक
🔹 प्रियंशु कुमार – नैनीताल नगर मंडल
🔹 हितेश सिंह बिष्ट – नैनीताल ग्रामीण मंडल
🔹 नीतीश शर्मा – भवाली मंडल
🔹 राहुल तिवारी – गरमपानी मंडल
🔹 दीपक रिखाड़ी – बेतालघाट मंडल
उक्त पांचों मंडल नैनीताल विधानसभा (58) के अंतर्गत आते हैं और विधानसभा स्तर पर डिजिटल संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अन्य मंडलों के सोशल मीडिया संयोजक
🔹 महेन्द्र रस्तोगी – कोटाबाग मंडल
🔹 भगवान चौहान – लामाचौड़ मंडल
🔹 अमित कुमार – मालधनचौड़ मंडल
🔹 नरेन्द्र बहुगुणा – बिठौरिया मंडल
विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया संगठन और जनता के बीच सबसे प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। भाजपा के प्रत्येक मंडल में सक्रिय सोशल मीडिया टीम तैयार कर केंद्र सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं संगठन की सकारात्मक गतिविधियों को तथ्यात्मक, प्रभावी एवं त्वरित रूप से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल में सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं का मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जिससे शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक डिजिटल संगठन को सशक्त बनाया जा सके। सोशल मीडिया के माध्यम से विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने के साथ-साथ जनसमस्याओं को भी जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने का कार्य किया जाएगा।
विधानसभा सोशल मीडिया सह-संयोजक नीरज रावत ने कहा कि पूरी टीम समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक मंडल में मजबूत डिजिटल नेटवर्क तैयार करेगी तथा संगठन की विचारधारा, सरकार की उपलब्धियों एवं जनहित के कार्यों को अधिकतम लोगों तक पहुँचाने का प्रयास करेगी।
सभी वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह नई टीम भाजपा की डिजिटल उपस्थिति को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा आगामी चुनावों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करते हुए नैनीताल विधानसभा सहित पूरे जिले में भाजपा को पुनः प्रचंड विजय दिलाने के संकल्प के साथ कार्य करेगी।











