विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता और निवेश के गुर सिखाए जागरूकता

नैनीताल। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर के वाणिज्य विभाग की ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय की कमेटी फॉर प्रमोशन ऑफ फाइनेंशियल लिटरेसी के सहयोग से ऑनलाइन वित्तीय जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को आर्थिक प्रबंधन, बचत और निवेश के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम का शुभारंभ वाणिज्य विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए किताबी ज्ञान के साथ वित्तीय प्रबंधन की समझ होना भी जरूरी है। मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की कमेटी के अध्यक्ष प्रो. आरपी तुलसियान और निदेशक प्रो. अमित कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को नियमित बचत और सोच-समझकर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, म्यूचुअल फंड और एसआईपी के माध्यम से निवेश की जानकारी दी। साथ ही चक्रवृद्धि ब्याज, वित्तीय नियोजन, जोखिम प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा के महत्व को समझाया। डिजिटल लेनदेन में सावधानी बरतने और वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के उपाय भी बताए। डॉ. रितिशा शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने निवेश, शेयर बाजार, कर बचत और बजट प्रबंधन से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने जवाब दिया। कार्यक्रम में डॉ. आरती पंत, डॉ. ममता जोशी लोहुमी, डॉ. निधि वर्मा साह, डॉ. हिमानी जलाल, डॉ. विनोद जोशी, डॉ. टीपी चंद्रा, डॉ. पूजा जोशी आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ढोल-नगाड़ों की गूंज और जनसैलाब के बीच राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का भव्य अभिनंदन, दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad