नलनी गांव में तेंदूए का आतंक, दो ग्रामीणों की बकरियों को बनाया निवाला

नैनीताल। भीमताल विकासखंड की ग्राम पंचायत नलनी के कलगांव में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार शाम बाघ ने दो ग्रामीणों की बकरियों को अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब ग्राम नलनी निवासी महेंद्र सिंह अधिकारी और कृपाल सिंह अधिकारी की एक-एक बकरी घर के समीप खेतों में चुग रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने दोनों बकरियों पर हमला कर उन्हें मार डाला।घटना के बाद ग्राम प्रधान गोविंद सिंह अधिकारी ने वन विभाग से प्रभावित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण खेती-बाड़ी और पशुपालन के सहारे अपनी आजीविका चलाते हैं। ऐसे में जंगली जानवरों द्वारा पशुधन को नुकसान पहुंचाना गरीब किसानों और पशुपालकों के लिए आर्थिक संकट खड़ा कर रहा है।उन्होंने वन विभाग से ग्राम पंचायत नलनी के चारों राजस्व गांवों में सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और ग्रामीणों के साथ उनके पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। मामले में वन क्षेत्राधिकारी कालाढूंगी जीवन उप्रेती ने बताया कि सूचना के बाद टीम भेजी गई है। गश्त भी की जा रही है। रिपोर्ट बनानकर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में सोलर लाइट लगाने की कार्रवाई भी की जा रही है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 85 वाहनों के चालान
Ad Ad Ad