नैनीताल की गौशाला में महिलाओं ने सामूहिक रूप से की गोवर्धन पूजा

नैनीताल। दीपावली के तीसरे दिन मंगलवार को नगर के मल्लीताल स्थित गौशाला में मल्लीताल क्षेत्र की महिलाएं एकत्र हुई तथा इस दौरान गौशाला में बढ़ी सभी गौ माताओं की पूजा अर्चना की। इस मौके पर पुजारी बची राम पंत ने विधि विधान में साथ, पूजा अर्चना संपन्न कराई। वहीं, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने गोवर्धन पूजा के मौके पर घर में बंधी गायों की पूजा अर्चना की तथा उन्हें माड़े भी लगाए। इस मौके पर पुजारी बची राम पंत ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। इस मौके पर सुमन शाह, तारा जोशी, मुन्नी भट्ट, हेमा बवाड़ी, पुष्पा बवाड़ी, नीमा जोशी, हेमा जोशी, गंगा बवाड़ी, भगवती नौटियाल, चंपा वर्मा, रेखा शाह, दीपा चौधरी, सुधा तिवारी, तनुजा तिवारी, श्वेता तिवारी, आदि शामिल थे।
Advertisement
ADVERTISEMENTS













