इगास विशेष

ॐ गं गणपतये नमः।
वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
उत्तराखंड के लोकपर्व
इगास के अवसर पर पूजा और दीप जलाने के बाद लोग चीड़ की लकड़ी या छाल से बना भैलो जलाकर खेलते हैं। इस दौरान पारंपरिक लोकगीत और “भैलो रे भैलो, उज्यालू आलो अंधेरो भागलू” जैसे उद्घोष किए जाते हैं।
इगास बग्वाल (जिसे बूढ़ी दिवाली भी कहा जाता है) दीपावली के ठीक 11 दिन बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी को मनाया जाता है। यह पर्व अपनी अनूठी परंपराओं, पर्यावरण के अनुकूल उत्सव और लोक संस्कृति के कारण विशेष महत्व रखता है।
‘भैलो’ खेलना यानि बेलों को रस्सी से बांधकर एक मशाल तैयार करते हैं, जिसे जलाकर गोल-गोल घुमाया जाता है। इसे अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है। लोग पारंपरिक ढोल-दमाऊं की थाप पर झुमेलो और चांछड़ी जैसे लोक नृत्य करते हैं ।
पहाड़ी जीवन में पशुओं के महत्व को दर्शाते हुए इस दिन गाय और बैलों को नहलाकर उनका श्रृंगार व पूजन किया जाता है। उन्हें विशेष रूप से झंगोरा, भात और बाड़ी जैसे पौष्टिक आहार में पारंपरिक पकवान स्वाले, पकोड़े, पूड़ी, अरसा और रोट बनाए जाते हैं । भगवान श्रीराम के वनवास से लौटने की खबर पहाड़ के दूरस्थ इलाकों में 11 दिन बाद पहुंची थी, जिसके बाद लोगों ने दीप जलाकर उत्सव मनाया। दूसरी मान्यता के अनुसार, गढ़वाल के वीर सेनापति माधो सिंह भंडारी तिब्बत युद्ध में विजय प्राप्त कर दिवाली के 11 दिन बाद अपनी सेना के साथ सकुशल घर लौटे थे, जिसकी खुशी में यह विजयोत्सव इगास मनाया जाता है। सबको इगास की बधाई के साथ
महालक्ष्मी मंत्र (दीप व सुख-समृद्धि पूजन):ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः॥ डॉ ललित तिवारी









