डीएसए नैनीताल के नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन कल, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा एवं आयुक्त दीपक रावत होंगे मुख्य अतिथि

नैनीताल। द नैनीताल जिमखाना एवं जिला क्रीड़ा संघ (NTG एवं DSA), नैनीताल द्वारा नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन समारोह 20 नवंबर 2026 को शाम 4:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति श्री आलोक मेहरा, उत्तराखंड उच्च न्यायालय एवं श्री दीपक रावत, सचिव माननीय मुख्यमंत्री एवं आयुक्त, कुमाऊँ मंडल, नैनीताल उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  युवा महोत्सव २०२६भीमताल।दिनांक १३-११-२०२६

इस अवसर पर द नैनीताल जिमखाना एवं जिला क्रीड़ा संघ के महासचिव श्री मनोज जोशी सहित संघ के समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट के शुरू होने से नैनीताल के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे युवा खिलाड़ियों को अभ्यास करने और अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पेंशनर्स की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु माननीय तीरथ सिंह रावत से महत्वपूर्ण भेंट एवं सकारात्मक चर्चा

द नैनीताल जिमखाना एवं जिला क्रीड़ा संघ की ओर से सभी खेल प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों से उद्घाटन समारोह में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad