इगास पर्व के चलते DSA नैनीताल के नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन समारोह स्थगित
नैनीताल। द नैनीताल जिमखाना एवं जिला क्रीड़ा संघ (NTG एवं DSA), नैनीताल द्वारा 20 नवंबर 2026 को शाम 4:30 बजे आयोजित होने वाला नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन समारोह इगास पर्व के चलते स्थगित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति श्री आलोक मेहरा, उत्तराखंड उच्च न्यायालय एवं श्री दीपक रावत, सचिव माननीय मुख्यमंत्री एवं आयुक्त, कुमाऊँ मंडल, नैनीताल को आमंत्रित किया गया था।
द नैनीताल जिमखाना एवं जिला क्रीड़ा संघ के महासचिव श्री मनोज जोशी ने बताया कि इगास पर्व के चलते समारोह को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उद्घाटन समारोह की नई तिथि एवं समय की जानकारी शीघ्र ही साझा की जाएगी।
नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट के शुरू होने से नैनीताल के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास और अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।
संघ की ओर से सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।










