लेक सिटी क्लब का ड्रेस वितरण कार्यक्रम 17 नवंबर को
नैनीताल। लेक सिटी क्लब का ड्रेस वितरण कार्यक्रम 17 नवंबर को सीआरएसटी इंटर कॉलेज में लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक। क्लब के अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि 17 नवंबर को सीआरएसटी इंटर कॉलेज में क्लब द्वारा 50 छात्रों को ड्रेस की की क्लब की सचिव डॉक्टर प्रगति जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रे मा अधिकारी को संयोजक और दीपिका बिनवाल व कविता गंगोला को शह संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू होंगे। कार्यक्रम 11:00 बजे सीआरएसटी कॉलेज मे प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि क्लब सामाजिक धार्मिक रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में पिछले 17 साल से बढ़ चढ़कर भागीदारी करता रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा नगर में हर वर्ष एक स्कूल को गोद लिया जाता रहा है। कार्यक्रम की तैयारी में हेमा भट्ट, जीवंती भट्ट, रानी शाह, दीपा पांडे, गीता शाह, मंजू बिष्ट, रेखा त्रिवेदी, मीनाक्षी कीर्ति, सविता कुल्लूरा ,दया कुंवर, रमा भट्ट, रमा लोहनी, ज्योति ढोंडियाल , विनीता पांडे, आभा शाह, अमिता शाह, तुसी शाह, मानसी गर्ग, जूही अग्रवाल, डॉक्टर पल्लवी, तनु सिंह, आदि सदस्य उपस्थित थे।













