अटल उत्कृष्ट रा ई का हल्दूचौड़ में क्रिकेट प्रतियोगिता में ललित को मैन ऑफ द सीरीज तथा अमन व शुभम को मैन ऑफ द मैच की मिलीं ट्राफी, दीपांशु की कप्तानी वाली कॉमर्स टीम रही विजेता, जबकि नितिन के कप्तानी वाली साइंस की टीम रही उप विजेता

नैनीताल l युवा नेतृत्व की रचनात्मक पहल के रूप मे अटल उत्कृष्ट रा ई का हल्दूचौड़ में एक क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजक समिति के अध्यक्ष के रूप में कक्षा 12 के छात्र पवन पांडे, उपाध्यक्ष नितिन बिष्ट, सचिव शुभम बिष्ट एवं सहयोगी के रूप मे अनुज सिंह, भास्कर दुमका, हिमांशु जोशी, पंकज पांडे, प्रदीप जोशी सहित ग्राउंड मैन के रूप में दीपांशु आर्या, हिमांशु कुमार, रोहित पांडे आदि द्वारा योगदान दिया गया, जबकि कमेंटेटर के रूप में वरिष्ठ छात्र गौरव बिष्ट द्वारा योगदान दिया गया।
प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर सहित शिक्षकों हेम जोशी, सी के त्रिपाठी, हिमांशु पांडे, वीरेंद्र रोतेला, भूपेंद्र सिंह, टी पी यादव, नवीन पंत आदि का बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया।
आयोजन में कमलेश चंदोला, हेमवटी नंदन दुर्गापाल, शैलेन्द्र दुमका, भास्कर भट्ट, राजेन्द्र अधिकारी, गायत्री मेडिकल स्टोर, प्रदीप पिलखवाल, देवेश गुणवंत आदि ने आर्थिक एवं संसाधनों से सहयोग किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सीनियर रोवर नीतेश, खिलेश, रेंजर अंजलि, वंदना, प्रियंका, वैशाली, मनप्रीत, हर्षित, आदि को सराहनीय योगदान हेतु मेडल प्रदान किए गए।











