अराजक तत्वों ने जंगल में लगाई आग हड़कंप

नैनैनीताल l नगर के निकटवर्ती 12 पत्थर क्षेत्र मैं बुधवार की देर शाम अराजक तत्वों ने जंगल में आग लगा दी देखते ही देखते आग जंगल मैं फैल गई जिसके बाद आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी फायर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कर्मियों ने आग पर काबू पाया l आग लगने से कई पेड़ जलकर राख हो गए l आसपास के लोगों ने बताया कि जंगल में रोजाना अराजक तत्व जाते हैं जो जंगल में शराब पीकर हंगामा भी करते हैं उन्होंने बताया आज उन्हीं के द्वारा जंगल में आग लगा दी गई l उन्होंने बताया पूर्व में कई बार इस मद में पुलिस को भी सूचना दी गई लेकिन पुलिस द्वारा आज तक कोई कारवाई नहीं की गई l
Advertisement
ADVERTISEMENTS










