श्री सेवक सभा के सदस्यों की श्री नन्दा देवी महोत्सव 2026 आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई

नैनीताल । श्री सेवक सभा के सदस्यों की आज श्री नन्दा देवी महोत्सव 2026 आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई ।बैठक की अध्यक्षता मनोज साह तथा संचालन जगदीश बावड़ी ने किया । सभा के सक्रिय कार्यकर्ता आनंद बिष्ट के नैनीताल नगर पालिका का सरकार द्वारा मनोनीत सदस्य बनाए जाने पर आज सभा ने आनंद बिष्ट को शॉल उड़ाकर तथा राम दरबार भेट कर सम्मानित किया । बैठक में श्री नन्दा देवी महोत्सव 2026 जो 16 सितंबर से 23, सितंबर तक आयोजित होगा इसके आयोजन हेतु सभी सदस्यों का सहयोग मांगा गया तथा सुझाव भी आमंत्रित किए गए । बैठक में कई सकारात्मक सुझाव भी आये । सभा ने जिलाधिकार की अध्यक्षता में हुई बैठक का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया तथा जिलाधिकारी का धन्यवाद किया गया । 2 अगस्त को सभा द्वारा सावन माह के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । बैठक में श्री रामलीला महोत्सव तथा विजयादशमी पर भी चर्चा हुई । बैठक में घनश्याम लाल साह अशोक साह ,राजेंद्र बिष्ट ,बिमल चौधरी ,बिमल साह , मुकेश जोशी ,ललित साह ,मनोज साह हरीश राणा , मोहित लाल साह ,हीरा सिंह आशु बोरा ,, मिथिलेश पांडे ,गिरीश भट्ट ,हिमांशु जोशी , कमलेश ढौंडियाल,,अमर सह ,प्रदीप सिंह , , अतुल साह,गोविंद सिंह ,दीपक साह ,गोधन सिंह , विक्रम सह ,प्रॉफ ललित तिवारी आदि उपस्थित रहे।










