बुधवार को भी व्यापारियों का नगर पालिका कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन जारी रहा

नैनीताल l नगर पालिका द्वारा ट्रेड टैक्स व दुकानों के किराए मैं वृद्धि कर दी गई है जिसका व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है l बुधवार को भी व्यापारी जुलूस की शक्ल में नगर पालिका कार्यालय पहुंचे तथा उन्होंने वहां पर जमकर नारेबाजी की व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने कहा कि व्यापारियों द्वारा इतने लंबे समय से प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन नगरपालिका के अधिकारी उनकी नहीं सुन रहे हैं उन्होंने कहा कि यदि पालिका द्वारा बढ़ाई गई वृद्धि को वापस नहीं लिया गया तो वह आंदोलन को उग्र कर देंगे l इस मौके पर व्यापार मंडल मल्लीताल के महासचिव त्रिभुवन सिंह फर्त्याल उपाध्यक्ष राजेश वर्मा भारती सिद्धार्थ छेत्री रईस खान विवेक वर्मा भूपेंद्र बिष्ट कुंदन बिष्ट मोहन नेगी प्रवीण शर्मा नासिर खान विकी राठोर शाकिर अली हिमांशु जोशी अतुल पाल सोनू अफजाल सिद्दीकी रईस सहित तिब्बती बाजार भोटिया मार्केट तल्लीताल के व्यापारी शामिल थे l












