संगीत नाटक अकादेमी द्वारा राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 का एक अनूठा आयोजन किया जा रहा है
नैनीताल । संगीत नाटक अकादेमी द्वारा राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 का एक अनूठा आयोजन किया जा रहा है। इसकी मुख्य बात यह है कि वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के डेढ सौ वर्ष के उपलक्ष्य में इस महोत्सव के सभी नाटक देश प्रेम की भावना को समर्पित हैं। दूसरे, इसे 15 जुलाई 2026 को शाम छह बजे आयोजित किया जा रहा है यानी पूरे देश में नाटकों का मंचन एक ही दिन यानी 15 जुलाई 2026, एक ही समय – शाम 6 बजे, पूरे देश के 150 स्थानों पर किया जाएगा।
15 जुलाई महाकवि कालिदास की जयंती है और इस प्रकार वंदे मातरम् की भावना को प्रतिष्ठित करने के लिये भारत भाव के प्रतिष्ठित कवि को भी इसी महोत्सव के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई है।
भारत के 28 राज्यों एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों में किया जा रहा है। लगभग 150 नाटकों का मंचन 39 से अधिक भाषाओं और बोलियों में किया जाएगा 4,000 से ज्यादा रंगमंच के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन में आधुनिक नाटकों के साथ-साथ, पुतुल, लोकनाट्य, नुक्कड़ इत्यादि की भी प्रस्तुतियाँ होंगी।
इसी कड़ी मेप्रयोगांक नैनीताल द्वारा 15 जुलाई 2026 * बुधवार को सायं 6 बजे, राम सेवक सभा मल्लीताल नैनीताल के प्रांगण मे एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की जायेगी. निर्देशन रोहित वर्मा द्वारा किया गाता है, ‘ हम भी देशभक्त ‘ नाट्य लेखन उमेश कांडपाल ‘सोनी’ द्वारा किया गया है. नाटक मे मुकेश धस्मान, नीरज डालाकोटी, मदन मेहरा, उमेश कांडपाल, रोहित वर्मा, पवन कुमार, नासिर अली, पंकज रंधावा, गौरव कुमार अभिनय कर रहे है.









