जरंग समझकर खा ली धतूरे की सब्जी, एक ही परिवार के 10 लोग बीमार

नैनीताल। जरंग समझकर धतूरे की सब्जी खाने से नैनीताल के एक ही परिवार के 10 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 4 लोगों की हालत नशे के कारण गंभीर बनी हुई है।
मामला लेकव्यू कॉटेज, नैनीताल का है। जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्यों ने जंगल से लाई गई सब्जी को जरंग समझकर उसके पकौड़े बनाकर खा लिए थे। सब्जी खाने के कुछ ही देर बाद सभी को नशा जैसा महसूस होने लगा और तबीयत बिगड़ने लगी। बीमार होने वालों में महेश चंद्र साह, कविता साह, विक्रम साह, सुंदर लाल साह, अनिल साह, अनंता ठुलघरिया, अक्षय कुमार और मनीषा सहित 10 लोग शामिल हैं। तबीयत बिगड़ने पर परिजन सभी को लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि मरीजों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने जरंग के पकौड़े खाए थे। जांच में पता चला कि उन्होंने भूलवश धतूरे का सेवन कर लिया है। धतूरा एक नशीला और जहरीला पौधा होता है। डॉक्टर के अनुसार, भर्ती 10 मरीजों में से 6 लोगों की हालत अब स्थिर है, जबकि 4 लोग अभी भी अधिक नशे की हालत में हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि जंगली सब्जियों और पौधों की सही पहचान के बिना उनका सेवन न करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल गजेन्द्र सिंह सौन ने बुधवार को कोटाबाग विकासखण्ड के जीआईसी बगड़ और जीआईसी सौंड का औचक निरीक्षण किया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad