बरसात को देखते हुए पूर्व प्रधानाचार्या रेखा त्रिवेदी ने बच्चों को बांटी छाताएं

नैनीताल। मंगलवार को हिल ट्रैक सोसाइटी फॉर एजुकेशन स्क्वायर एन्वायरमेंट एंड एनर्जी का तत्वाधान में प्रमुख समाज सेवी शिक्षा विथ सेवा निवृत प्रधानाचार्या रेखा त्रिवेदी द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय ऑडिटरूम में पढ़ाई कर रहे सभी छात्र छात्राओं को बरसात को देखते हुए छाता वितरित की गई। इस अवसर पर रेखा त्रिवेदी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित होवे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे स्कूल की हर प्रकार को सहायता करेंगी जिससे बच्चों की पढ़ाई आगे सही ढंग से चल सके। उन्होंने इस मौके पर बच्चों को बिस्किट, फ्रूटी, आदि भी दिये। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रोशनारा, अध्यापिका ज्योति मेहरा, चंपा, व संस्था की आदंबिका व आलोक जोशी भी मौजूद रहे।










