556 वा आर्य वेबिनार सम्पन्नसुदृढ़ राजनीति राष्ट्र का आधार है – आर्य रविदेव गुप्त

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में “हमें राष्ट्र को बचाना है” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह करोना काल से 556 वा वेबिनार था।
वैदिक विद्वान् आर्य रविदेव गुप्त ने कहा कि सुदृद्र राजनीति राष्ट्र की उन्नति के लिए आवश्यक है, वर्तमान सरकार मजबूत होने के निर्णय लेने में सक्षम है तभी राष्ट्र विकास कर सकता है। उन्होने कहा कि भारत देश हमारी जन्म, कर्म व धर्म भूमि है इसीलिए इसका हम मातृभूमि के रूप में आदर करते हैं। इसे सांस्कृतिक, आर्थिक व राजनीतिक रूप से बचाना हमारा पहला कर्तव्य है।
आज हमारा देश राजनीतिक रूप से स्थिर, आर्थिक रूप से उन्नत व सांस्कृतिक रूप से जागृत हो रहा है। आओ हम सब मिलकर फिर से अपने देश को बचाएं ।
मुख्य अतिथि आर्य नेता सोहन लाल आर्य व अध्यक्ष आनंद प्रकाश आर्य ने भी वर्तमान परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए एक सजक नागरिक बनने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कुशल संचालन करते हुए कहा कि राष्ट्र सर्वप्रथम है राष्ट्र सुरक्षित है तो हम सब सुरक्षित है। राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
गायिका प्रवीणा ठक्कर, कमलेश चांदना, जनक अरोड़ा, विजय खुल्लर, कुसुम भण्डारी, सरला बजाज आदि ने मधुर भजन प्रस्तुत किए।












