21 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

नैनीताल l ग्रांम पंचायत गेठिया के तोक आलूखेत में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख डा. हरीश बिष्ट ने 21 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से स्वरोजगार के लिए आगे आने की अपील की और कहा कि जीविकोपार्जन के लिए स्वरोजगार के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाएं , स्वयं का रोजगार छोटा या बड़ा नहीं होता हैं। उसको करने का हुनर और जुनून हमारे पास होना चाहिए , इस दौरान जिला महाप्रबंधक उद्योग केंद्र श्रीमान सुनील पंत , मेहरा जी ग्राम, प्रधान अमित कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य सनी सोनकर , पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख सतीश लाल,राजेंद्र कोटलिया , प्रायोजक चेष्टा सहायता समूह अध्यक्ष श्रीमती सुमन अधिकारी , मुकुल कुमार एवम् स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।