नैनीताल में आग लगने से 116 छात्राएं घायल, मल्लीताल क्षेत्र में भूकंप से एक मकान क्षतिग्रस्त

नैनीताल l सरोवर नगरी मैं दो अलग-अलग घटनाओं से नगरवासी सहम उठे l जीजीआईसी स्कूल में आग लगने से 116 बच्चे घायल हो गए जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने सूचना फायर विभाग को दी जिसके बाद मौके पर जिला प्रशासन वह फायर विभाग की टीम पहुंची टीम ने तत्काल स्कूल के लाइन में लगी आग को बुझाया तथा फायर विभाग के कर्मचारियों ने सभी 116 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया 116 छात्रों में से 6 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि 110 छात्राओं का चिकित्सकों ने मावली उपचार करने के बाद छोड़ दिया मौके पर पहुंचे तहसीलदार नवाजिश खालिद ने बताया कि स्कूल की लैब में आग लगने की सूचना मिली थी उन्होंने बताया फायर कर्मियों ने सभी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया 6 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हैं उनका इलाज चल रहा है lवहीं दूसरी तरफ भूकंप से मल्लीताल में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया जिसके बाद मौके पर एसडीएम राहुल सा टीम के साथ पहुंचे उन्होंने क्षतिग्रस्त मकान से लोगों को बाहर निकाला l बुधवार की सुबह जिला प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल किया गया l माल रोड पर तेज गति से एंबुलेंस वह फायर विभाग का वाहन देखकर नगर के लोग शाम उठे l










