नैनीताल के वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा उत्तराखंड से श्री दिनेश आर्य जी को राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री दिनेश आर्य जी लंबे समय से संगठन के समर्पित एवं सक्रिय सिपाही के रूप में कार्य करते रहे हैं। संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने, संगठन को मजबूत करने और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर निरंतर सक्रिय रहने का कार्य किया है। भाजपा द्वारा उन्हें राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया जाना नैनीताल और उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह निर्णय केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि वर्षों से संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के परिश्रम, समर्पण और सेवा का सम्मान है। इससे संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

इस अवसर पर लोकप्रिय सांसद नैनीताल-ऊधम सिंह नगर श्री अजय भट्ट जी, विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्या जी, दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा जी, मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की जी, जिला उपाध्यक्ष श्री दयाकिशन पोखरिया जी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि/प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री गोपाल रावत जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं मंडी सलाहकार श्री मनोज जोशी जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री अरविंद पड़ियार जी, महिला आयोग सदस्य श्रीमती विमला अधिकारी जी, श्री हरीश राणा जी, मंडल महामंत्री श्री आशीष बजाज जी, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक श्री भारत सिंह मेहरा जी, आईटी संयोजक श्री कमल जोशी जी, मंडल महामंत्री श्री ज्योति ढौंडियाल जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती जीवंती भट्ट जी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अमिता साह जी, श्रीमती तारा राणा जी, श्रीमती कविता गंगोला जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री मयंक पंत जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री रितुल कुमार जी, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत बेदी जी, नामित सभासद श्री आनंद बिष्ट जी, श्री विवेक वर्मा जी, श्री विमल बिष्ट जी, श्री मनोज पवार जी, श्री शैलेन्द्र बर्गली जी, श्री विक्रम राठौर जी, श्री मीनू बुदलाकोटी जी, श्रीमती दीपिका बिनवाल जी, सभासद श्री पूरन बिष्ट जी, श्रीमती ललिता दफौटी जी, श्रीमती गजाला कमाल जी, श्री मनोज जगाती जी, श्री भगवत सिंह रावत जी, श्रीमती काजल आर्य जी, श्री रोहित बहादुर जी, श्री संजोग जी, श्री मोहित लाल साह जी, श्री निखिल बिष्ट जी, श्री भूपेंद्र बिष्ट जी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के यू जी सी एम एम टी टी सी हर्मिटेज स्थित देवदार हॉल में चार दिवसीय ए एन आर एफ पेयर प्रोजेक्ट जिसमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलुरू तथा कुमाऊं यूनिवर्सिटी शामिल है द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है

कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय नेतृत्व, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी, प्रदेश नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ता को राज्यसभा जैसे महत्वपूर्ण दायित्व के लिए अवसर मिलना संगठन की कार्यकर्ता-आधारित कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण संदेश है।

यह भी पढ़ें 👉  आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी शोक सलामी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

श्री दिनेश आर्य जी को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने से उम्मीद है कि उत्तराखंड के जनहित, विकास और प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने का अवसर मिलेगा।

समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से श्री दिनेश आर्य जी को पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad