स्वच्छता अभियान के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

बजून/नैनीताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के नजदीकी न्याय पंचायत खुर्पाताल के बजून में गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती स्वच्छता अभियान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गोलू मंदिर से हुई, जहां से स्वच्छता अभियान चलाते हुए बजून चौराहे तक सफाई की गई।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट की उपस्थिति में सामाजिक कार्यकर्ता जीवन नेगी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम आजादी के महानायक महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को याद करते हुए युवाओं से संयम, धैर्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ किया ने आज प्रॉफ रितेश साह को कुलसचिव कुमाऊं विश्वविद्यालय नियुक्त होने पर शॉल ओड़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेट कर सम्मानित किया

सामाजिक कार्यकर्ता जीवन नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को साथ लेकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ानी होगी, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुंदर और विकसित भारत दिया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज807वे दिन भी जारी रहा।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट ने कहा कि उज्ज्वल भविष्य के लिए स्वच्छता के साथ-साथ सकारात्मक विचारों और जिम्मेदार नागरिक भावना को भी अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ और सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विजय गोस्वामी, मंडल मंत्री विजय बिष्ट, विक्रम कनवाल, आनंद, रवि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad