13वीं इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप का गोवर्धन हॉल, मल्लीताल में शुभारंभ

नैनीताल। पर्वतीय सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित 13वीं इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप का शुभारंभ आज मल्लीताल स्थित गोवर्धन हॉल में हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर हाईकोर्ट के अधिवक्ता डीके जोशी , मनोज बिष्ट ‘गुड्डू’ सहित कई गणमान्य अतिथियों के साथ संपन्न हुआ प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के कुल 140 छात्र-छात्राएँ प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें शेरवुड कॉलेज नैनीताल, लांग व्यू पब्लिक स्कूल, सेंट जॉर्ज स्कूल, बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल, सनवाल स्कूल नैनीताल, सैनिक स्कूल नैनीताल, जी.डी. गोयनका नौकुचियाताल , लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल, रामा मोंटेसरी स्कूल नैनीताल तथा सेंट सैंट्स नैनीताल सैंट्स मेरी भारतीय सहीद सैनिक विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हैं।आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में कुल पाँच राउंड खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में एकाग्रता, तार्किक क्षमता, रणनीतिक सोच, निर्णय लेने की क्षमता एवं खेल भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति ने कहा कि स्कूली स्तर पर शतरंज को प्रोत्साहित करना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।पर्वतीय सांस्कृतिक समिति ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, विद्यालयों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों का प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।खबर लिखे जाने तक समिति के अध्यक्ष ईश्वर तिवारी ने बताया कि लंच तक तीन राउंड पूरे हो चुके है अंडर 9 वर्ग में अद्रिजा पांडे, अंडर 11 में सयुंक्त रूप से आचित्य उपाध्याय और रिभ्या जोशी, वर्ग 13 में रुचिर बिष्ट राघव तिवारी शुभांसु दत्ता कुषार्ग सिंह संयुक्त रूप से, अंडर 15 वर्ग में अभिराज सिंह ढैला दिव्यांस चंदोला तथा अंडर 18 में अर्जुन सिंह आयुष गर्ग निखिल सिंह श्रद्धांस गंगवार बढ़त बनाये हुए हैंनिर्णायकों की भूमिका में शेर सिंह बिष्ट, दिव्यांशु तिवारी तोषित तिवारी विश्व केतु वैध मोहम्मद बिलाल मुकेश बच्चन मतलूब रहे। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के शतरंज कोच विक्रम रावत, अमित कुमार, मो वसीम, भूपेंद्र, मयंक रावत , संदीप भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पांच दिवसीय कार्यशाला में शास्त्रीय कला सीख रहे युवा

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad