संविधान सदन गूंजी नकुल साह की आवाज,किया उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के एमए तृतीय सेमेस्टर अर्थशास्त्र के छात्र नकुल साह ने भारतीय संसद के सेंट्रल हॉल संविधान सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नो योर लीडर विषय पर संभाषण का आयोजन किया गया था। नकुल ने इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर सारगर्भित भाषण दिया।नकुल का चयन विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के माध्यम से युवा मामले मंत्रालय द्वारा किया गया था। देशभर से चयनित 36 युवाओं में से केवल 12 युवाओं को संविधान सदन में बोलने का अवसर मिला, जिनमें नकुल भी शामिल रहे।उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, निदेशक प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी, प्रॉक्टर प्रो. हरीश बिष्ट सहित कुलसचिव डॉ. रितेश साह, डॉ. शिवांगी चन्याल व डॉ. संतोष कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।










