आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी शोक सलामी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नैनीताल। पुलिस लाइन नैनीताल में तैनात आरक्षी प्रकाश नैनवाल का 30 सितंबर को स्वास्थ्य खराब होने के चलते उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से नैनीताल पुलिस परिवार में शोक की लहर है। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में दिवंगत आरक्षी को शोक सलामी देकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ जगदीश चन्द्र, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद और प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी के कर्तव्यनिष्ठ सेवाभाव को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान माहौल गमगीन रहा। शोक की इस घड़ी में दिवंगत आरक्षी के परिजन भी पुलिस लाइन में मौजूद रहे। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। नैनीताल पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी, 216 लोगों की स्वास्थ्य जांच
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad