जन्माष्टमी पर दही हांडी के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

नैनीताल: सरोवर नगरी में ‘यो पहाड़ फाउंडेशन’ के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । पारंपरिक दही हांडी, फैंसी ड्रेस और रंगारंग नृत्य प्रतियोगिताओं की धूम रही। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों समेत पर्यटकों भारी भीड़ उमड़ रही ।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीकृष्ण के बाल स्वरूपों की ‘फैंसी ड्रेस’ प्रतियोगिता के साथ हुई। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने नटखट कान्हा, राधा, मीरा और सुदामा के मनमोहक वेश धरकर मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसी के साथ सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में स्थानीय युवाओं और बच्चों ने श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं, ब्रज की होली और पहाड़ी लोक संस्कृति पर आधारित एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर दही हांडी व ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह सचिव हेमंत शाह, घनश्याम लाल साह, प्रदीप शाह, किशन सिंह नेगी, सुरेश मलकानी, विशाल टम्टा, रिकी भट्ट,यो पहाड़ के अध्यक्ष डॉ संतोख सिंह बिष्ट सचिव सागर सोनकर, चंद्रकांत जोशी, दीपक पूलस, जितेंद्र मर्तोलिया, नीरज बिष्ट, शिवा सिंह बिष्ट, चेतन मेहरा, अमित, अभिषेक तिवारी, दीपक जोशी, हिमांशु बिष्ट, दीपा बिष्ट, खुशी, विवेक खोलिया , अर्जुन बोहरा, लोकेश बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।









