नैनीताल के CRST इंटर कॉलेज में यो पहाड़ फाउंडेशन ने सजाई ‘चेरिटेबल गरबा नाइट’ जो कि नैनीताल का एकमात्र चैरिटी इवेंट है।

नैनीताल के प्रसिद्ध सी.आर.एस.टी. (CRST) इंटर कॉलेज के में यो पहाड़ फॉउंडेशन की ओर से भव्य ‘चेरिटेबल गरबा नाइट’ का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया जिसमें क्रियोसिटी कैफे के संचालक स्नेहित, रामगढ़ रोड भवाली के द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया है। पारंपरिक परिधानों में सजे युवाओं और शहरवासियों ने गरबा और डांडिया की धुनों के साथ साथ हमारी संस्कृति को जोड़ते हुए इस कार्यक्रम में नृत्य किया।इस सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य त्योहार की खुशियों को साझा करने के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए फंड जुटाना है।गरबा नाइट के दौरान बेहतरीन नृत्य करने वाले प्रतिभागियों और सबसे आकर्षक पारंपरिक परिधान पहनने वाले विजेताओं को विशेष पुरस्कारों दिया गया। हमारी कुमाऊनी इंडस्ट्री के अभिनेता हिमाँशु आर्या एवं विशांत टम्टा के द्वारा भव्य प्रस्तुतियां दी गई।
यो पहाड़ फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ संतोख सिंह बिष्ट ने बताया कि चैरिटेबल गरबा नाइट्स का आयोजन मनोरंजन के साथ सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है. कार्यक्रम में 400 से अधिक लोग शामिल हुए।आयोजन से प्राप्त धनराशि जरूरतमंद बच्चों को किताबें और गर्म कपड़े उपलब्ध कराने जैसे कार्यों में खर्च की जाएगी. इस तरह के आयोजनों से लोगों को एक साथ आने, त्योहारों का आनंद लेने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का मौका मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-काठगोदाम रोड पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग

इस दौरान यो पहाड़ फाउंडेशन की ओर से संरक्षक जितेंद्र मर्तोलिया,सचिव सागर सोनकर,महिला उपाध्यक्ष दीपा बिष्ट, उपसचिव शिवा बिष्ट, कोषाध्यक्ष नीरज बिष्ट, टेक्निकल हेड चेतन मेहरा, दीप्ति बोरा,चंद्रकांत जोशी, लोकेश बिष्ट ,हिमांशु बिष्ट,विपुल बिष्ट, अर्जुन बोरा, मनोज, आरव, गौरव, रोहित,खुशी , जया,सना, क्रिश, चंदू आदि उपस्थित थे।