पिछले 40 वर्षों से रामलीला में कलाकारों का मेकअप कर रहे हैं भीम

नैनीताल । श्री राम सेवक सभा नैनीताल 1918 से शहर में रामलीला का मंचन करती आ रही है । कई कलाकार इन वर्ष में रामलीला में अपनी प्रतिभा दिखाते रहे है । भीम सिंह कार्की 1979 से कलाकारों का मेकअप करते आ रहे है जो विभिन्य पात्रों को उनके रोल के अनुसार ढालने का महत्व पूर्ण कार्य करते है तथा पात्रों को जीवंत बनाते है । 47 वर्षों के अनुभव के साथ भीम सिंह कार्की केवट का महत्व पूर्ण पात्र का अभिनय भी करते है जहां प्रबंधक बिमल चौधरी साथ होते है वही कैलाश जोशी जो रावण का उत्कृष्ट अभिनय करते है मेकअप करने में भी उनकी भूमिका अतुलनीय है । कैलाश जोशी 30 वर्ष से भी अधिक वर्षों से रावण का अभिनय कर रहे है । कलाकार हो पात्रों में अभिनय का रंग डालते है तथा उनकी आवाज पात्र में रोचकता लाते है ।
Advertisement
ADVERTISEMENTS












