श्री राम सेवक सभा नैनीताल का नौमी के अवसर पर वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

नैनीताल । श्री राम सेवक सभा नैनीताल का नौमी के अवसर पर वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । 1918 में आज ही दिन सभा की स्थापना की गई थी जिसमें स्वर्गीय स्वर्गीय दुर्गा लाल साह खजांची अध्यक्ष तथा मंत्री स्वर्गीय तुलाराम जी की भूमिका उल्लेखनीय रही तथा सभा भवन 1919 में स्वर्गीय चेतराम साह जी द्वारा दान में दिया गया वर्तमान में मनोज सह अध्यक्ष तथा जगदीश बावरी महासचिव इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे ।श्री राम सेवक सभा प्राचीनतम धार्मिक एवं सामाजिक संस्था है जो सांस्कृतिक विरासत तथा परंपराओं को संरक्षित करने का कार्य कर रहे है ।फागोत्सव तथा श्री नंदा देवी महोत्सव के साथ उल्लास का पर्व दशहरा सभा द्वारा लगातार आयोजन किया जा रहा है । आज की बैठक में मिष्ठान वितरण किया गया ।अध्यक्ष मनोह शाह तथा जगदीश बावरी ने बताया कि दशहरा एवं विजय दशमी पर रावण ,कुंभ करण ,मेघनाद के पुतले आकर्षक बनाए जा रहे है , राम रावण संवाद ,भजन संध्या 530 से प्रारंभ होगी जिसमें श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकार राम भजन प्रस्तुत करेंगे तथा आकर्षक आतिश बाजी होगी ।सभा ने सभी को दशहरा महोत्सव में मल्लीताल फ्लैट्स में सभी को आमंत्रित किया है । आज की बैठक में घनश्याम लाल साह , अशोक साह ,राजेंद्र बिष्ट ,बिमल चौधरी ,विमल साह, मोहित लाल साह , एडवोकेट मनोज साह ,भुवन बिष्ट ,आलोक चौधरी , मुकेश जोशी , गिरीश भट्ट ,कमलेश ढोंडियाल , अतुल साह ,मिथिलेश पांडे , कैलाश जोशी ,मनोज जोशी , दीपक साह , हीरा रावत , हरीश राणा , विक्रम साह , राजेंद्र बजेठा ,गोविंद बिष्ट ,गोविंद सिंह ,डॉ ललित तिवारी , आदि उपस्थित रहे ।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविधालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी को शिक्षा शास्त्र का संकायाध्यक्ष डीन एजुकेशन नियुक्त किया गया है
Ad Ad Ad