दुर्गा महोत्सव में हुए सांस्कृतिक कार्यकम

नैनीताल । सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित 70 वे दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत को मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए।महोत्सव के तहत खेल मैदान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य और राज्य सभा सांसद दिनेश आर्य ने दीप प्रज्वलित किया।जिसके बाद नैनी महिला जागृति,शाहिद सैनिक,पंजाब, राजिस्थान ,जम्मू कश्मीर,हरियाणा,आँचल कला केंद्र ने प्रस्तुति दी।
स्टार नाईट ……………………….
स्टार नाईट कायक्रम में माया उपाध्या ओर कैलाश कुमार के गीतों में दर्शक खूब झूमे ।दोनों ने एक के बाद एक कई कुमाउंनी गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उन्होंने हाट की कालिका मैया , माया झूठी छा ,काली डोरी ,खिड़की मा,क्रीम पौडरा,हाय काकड़ी झीलमा,छोरी लछिमा ,माया को टोटाल ,आज का दिना,आदि गानों को प्रस्तुतियां दीं।इस दौरन बिष्ट,वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फ़र्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, भास्कर बिष्ट, शिवराज नेगी,आलोक चौधरी ,सुरेन्द चौधरी ,
यश शर्मा , नवीन शर्मा ,तृप्ती मजूमदार,डॉली भट्टाचार्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
…………………………………………………………………..