43वीं इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता 2026: सेंट जोसेफ्स कॉलेज और सनवाल स्कूल व्हाइट ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

नैनीताल। 43वीं इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सेंट जोसेफ्स कॉलेज नैनीताल और सनवाल स्कूल व्हाइट ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दिन का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला सेंट जोसेफ्स कॉलेज और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘B’ के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित समय तक मुकाबले का फैसला नहीं हो सका, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। रोमांचक शूटआउट में सेंट जोसेफ्स कॉलेज ने 6–5 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी प्री-आरडी कैंप के लिए एक दिवसीय प्री-आरडी चयन शिविर का भव्य आयोजन किया गया

वहीं, दिन का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सनवाल स्कूल व्हाइट और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘A’ के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सनवाल स्कूल व्हाइट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1–0 से जीत हासिल की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  पौधारोपण अभियान के 822वे दिन भी जारी रहा

दोनों मुकाबलों में जीत के साथ सेंट जोसेफ्स कॉलेज और सनवाल स्कूल व्हाइट ने प्रतियोगिता के अगले दौर में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad