सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नैनीताल में सजी देशभक्ति और जनकल्याण के संदेशों से ओतप्रोत रंगोली

महिला कार्यकर्ताओं ने रंगोली के माध्यम से उकेरी विकसित भारत की तस्वीर, पारंपरिक परिधानों में किया सांस्कृतिक नृत्य

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नैनीताल में सजी देशभक्ति और जनकल्याण के संदेशों से ओतप्रोत रंगोली

महिला कार्यकर्ताओं ने रंगोली के माध्यम से उकेरी विकसित भारत की तस्वीर, पारंपरिक परिधानों में किया सांस्कृतिक नृत्य

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल नगर मंडल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा गतिविधियों की श्रृंखला में शनिवार को डॉ. दीनदयाल पार्क में भव्य रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती अमिता साह के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से देश के विकास, स्वच्छता, डिजिटल भारत और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं ने रंगवाली पिछौड़ा एवं पीली साड़ियों में पारंपरिक वेशभूषा धारण कर रंगोली के चारों ओर मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में भाजपा नैनीताल नगर मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की एवं जिला उपाध्यक्ष श्री दयाकिशन पोखरिया की विशिष्ट उपस्थिति रही। रंगोली में यूपीआई, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत सहित विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक डिजाइनों को समाहित किया गया। इन रंगोलियों के माध्यम से डिजिटल सशक्तीकरण, स्वच्छता, स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन तथा विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। महिला कार्यकर्ताओं की रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुलपति प्रो सतपाल बिष्ट ने भीमताल परिसर का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशानिर्देश

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति की कामना: दयाकिशन पोखरिया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दयाकिशन पोखरिया ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे मासिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति करे और देश सेवा के कार्यों को नई ऊंचाइयां प्राप्त हों।

संकल्प सिद्धि के माध्यम से जनसेवा और राष्ट्रहित का संदेश: नितिन कार्की

भाजपा नैनीताल नगर मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की ने अपने संबोधन में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विचार व्यक्त करते हुए विपक्ष की नकारात्मक राजनीति और देशहित के विपरीत एजेंडे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध की आड़ में देश की प्रगति और जनहित से जुड़े विषयों पर नकारात्मकता फैलाने के प्रयासों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के डी.एस.बी. परिसर में जंतु विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. मनोज कुमार आर्या को विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है

श्री कार्की ने कहा कि संकल्प सिद्धि कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक सकारात्मक राजनीति, विकास और सशक्त नेतृत्व का संदेश पहुंचा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तमाम नकारात्मक राजनीतिक प्रयासों के बावजूद नैनीताल की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है और मुखर राजनीति, विकासोन्मुखी सोच तथा सशक्त नेतृत्व को अपना समर्थन दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से संगठन ने सेवा, सांस्कृतिक विरासत, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

प्रमुख रूप से उपस्थित: ………………………………………………..

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad