हल्द्वानी में पहली बार आयोजित हुआ दुर्गा होम यज्ञ

हल्द्वानी में पहली बार आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा आयोजित दुर्गा होम यज्ञ में काफ़ी संख्या में भक्तगण पधारे । गुरुकुल से पधारे वेदाचार्यों ने पहले कलश स्थापना की उसके पश्चात दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती की पूजा अर्चना की तत्पश्चात दिव्य दुर्गा होम पूर्णाहुति एवं मंगल आरती द्वारा संपन्न हुआ, जिससे सभी ने अध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया । वेदाचार्यों ने कहा कि दुर्गा होम में जो भी भक्तगण संकल्प लेंगे वो अवश्य पूर्ण होगा । अंत में भक्तिमय माँ के भजनों का सभी ने आनंद लिया । इस अवसर पर आर्ट ऑफ़ लिविंग के सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे ।
Advertisement
ADVERTISEMENTS











