शारदा संघ की 55वीं ऑन द स्पॉट चिल्ड्रन पेंटिंग प्रतियोगिता की चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन


नैनीताल। शारदा संघ, नैनीताल द्वारा आयोजित 55वीं ऑन द स्पॉट चिल्ड्रन पेंटिंग प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक एवं मनमोहक चित्रकलाओं की प्रदर्शनी का उद्घाटन 13 अक्टूबर 2026 को ताल चैनल की प्रबंध निदेशक एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती ईशा साह जी द्वारा किया गया।
प्रदर्शनी में बच्चों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और रंगों के सुंदर संयोजन से सजी चित्रकलाओं ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने अपनी मौलिक सोच और कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। श्रीमती ईशा साह जी ने बच्चों की कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए उनकी भूरि-भूरि सराहना की तथा उन्हें भविष्य में भी अपनी कला को निखारने और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सामाजिक कार्यों में सक्रिय श्रीमती साह की उपस्थिति ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उनके द्वारा कहा गया कि बच्चों को किसी और से नहीं बल्कि खुद से प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। इस अवसर पर शारदा संघ के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ सदस्य श्री द्वारिका प्रसाद साह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री चंद लाल साह, संयोजक डॉ. मनोज सिंह बिष्ट एवं श्री राजेश साह, श्री दीपक साह, श्री संजय गुप्ता, रोहित साह सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण, प्रतिभागी बच्चे तथा उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शारदा संघ के पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों ने मुख्य अतिथि श्रीमती ईशा साह जी का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।शारदा संघ द्वारा लंबे समय से आयोजित की जा रही यह प्रतियोगिता बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को पहचान दिलाने तथा उनमें कला, रचनात्मकता और आत्मविश्वास विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं और उन्हें कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
संस्था के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि चित्रकला प्रदर्शनी 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 तक आम जनता एवं कलाप्रेमियों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। इसके उपरांत 15 अक्टूबर 2026 को सायं 4 बजे से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बाल कलाकारों के लिए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शारदा संघ का यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और नई पीढ़ी में कला के प्रति रुचि विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  द हैरिटेज स्कूल में चल रहा 15वां रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर-स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंटएन मैरी स्कूल एवं दून इंटरनेशनल स्कूल के बीच खिताबी मुकाबला आज
Ad Ad Ad