काठगोदाम की अधिवक्ता शिवानी पुजारी ने यूजीसी– नेट में हासिल की शानदार सफलता, उत्तराखंड और नैनीताल जिले का किया नाम रोशन

नैनीताल। काठगोदाम निवासी अधिवक्ता शिवानी पुजारी, ने UGC-NET जून 2026 की परीक्षा में विधि विषय से शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जारी UGC-NET जून 2026 के स्कोरकार्ड के अनुसार शिवानी पुजारी ने विधि (Law) विषय में 300 में से 182 अंक प्राप्त किए तथा 97.69 परसेंटाइल हासिल किया। उन्होंने Assistant Professor एवं Ph.D. में प्रवेश के लिए UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस परीक्षा में देशभर से विधि विषय के 25,619 अभ्यर्थी शामिल रहे। शिवानी वर्ष 2022 से अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रही हैं और मुख्य रूप से उत्तराखंड उच्च न्यायालय में विधि व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं। इसी दौरान उन्होंने अपनी एल.एल.एम. की पढ़ाई भी पूरी की। एलएलएम के अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत रहते हुए उन्होंने UGC-NET की परीक्षा दी। विशेष बात यह है कि यह उनका UGC-NET का पहला प्रयास था, जिसमें उन्होंने अपनी पहली ही कोशिश में शानदार सफलता हासिल की। अपनी सफलता पर शिवानी पुजारी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए बेहद खुशी और गर्व का क्षण है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, वरिष्ठ अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन तथा अपने मित्रों के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन को दिया।उन्होंने कहा कि उनके परिवार और शुभचिंतकों ने हमेशा उनका उत्साह बढ़ाया और कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिवानी पुजारी की इस उपलब्धि पर उनके परिवारजनों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  सीआरएसटी इंटर कॉलेज नैनीताल ने पौधारोपण अभियान

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad