डाक विभाग ने निकाली रैली

नैनीताल। डाक विभाग की ओर से नेश्नल पोस्टल सप्ताह के तहत गुरुवार अंतिम दिन तल्लीताल से ठंडी सड़क मार्ग में रैली निकाली गई रैली नैना देवी मंदिर तक पहुंची तथा वहां से वापस ठंडी सड़क होते हुए तल्लीताल पहुंची । आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों की सहभागिता बढ़ाना और कार्यक्रम के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना है। पोस्ट मास्टर इंद्र कुमार दास ने बताया कि पोस्टाथॉन वॉक में विभाग के कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। रैली को प्रवर अधीक्षक अनिल दत्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रैली में डाक निरीक्षक हेमचंद्र आर्य, डाकपाल इंद्र कुमार दास सुभाष जोशी पंकज रावत हेमंत तिवारी नितेश त्यागी मदन रावत पंकज रावत सीमा अधिकारी गीतांजलि सहित अनेक कर्मचारी शामिल थे ।