अंकिता भंडारी के दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

नैनीताल। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार शाम सरोवर नगरी नगर के कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में कैंडल लेकर कहा कि जबतक अंकिता को इंसाफ नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। सीबीआई द्वारा की जा रही जांच को सार्वजनिक किए जाने की मांग प्रदर्शकारियों ने की।
तल्लीताल गांधी चौक पर आयोजित प्रदर्शन करते कांग्रेसियों ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलेगा तब तक वह आंदोलन रुकेगा नहीं । इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी भी की । वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी के स्वजन न्याय दिलाने के लिए प्रदेश भर में अपनी आवाज बुलंद कर रही है। अंकिता भंडारी के स्वजन ने दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना देकर न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंडिया गेट पहुंचकर अंकिता के स्वजन से मुलाकात कर उनके संघर्ष को समर्थन दिया है। कैंडल मार्च में पूर्व सांसद महेंद्र पाल, नवनीत नेगी, मुन्नी तिवारी, खष्टी बिष्ट , सभासद जीनू पांडे,
त्रिभुवन फर्टियाल , भावना भट्ट, पीके शर्मा, अनुपम कबाडवाल, संजय कुमार, कैलाश अधिकारी, बंटू आर्या, कमल जोशी, बंटू आर्य नगर अध्यक्ष यूथ नीरज कुमार मोनू, पूर्व पालिका अध्यक्ष संजय कुमार संजू दिनेश उपाध्याय भगवती घाटी चंपा उपाध्याय डॉ शेखर पाठक माया चीलवाल मोहन सिंह चीलवाल कैलाश जोशी अनुपम कपटवाल राजीव लोचन साह मनोज भट्ट हरीश पाठक मनमोहन चीलवाल जोशी कमल जोशी विनोद सिंह परिहार मयंक बिष्ट निरंजन शाह भुवनेश जोशी, नवनीत नेगी, मुन्नी तिवारी, खष्टी बिष्ट समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।










