डीएसबी परिसर में अंतर-महाविद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल

नैनीताल।डीएसबी परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा अंतर-महाविद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया।16 अक्टूबर को आयोजित इस राउंड रॉबिन शतरंज प्रतियोगिता में कुल 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।प्रथम चरण की प्रतियोगिता के उपरांत 8 खिलाड़ियों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में वैभव जोशी, मयंक बिष्ट, मोहम्मद अमन, मनोज, विहान अधिकारी, कुशाग्र वर्मा, हर्षित बिष्ट और चंदन लटवाल शामिल हैं।चयनित खिलाड़ी अब प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में प्रतिभाग करेंगे, जिसके बाद अंतिम टीम का चयन कर अंतर-महाविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।